कक्षा 5 पाठ आत्मविश्वास video link
https://youtu.be/7Sj1WNiKGvw
नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढो़ और हिन्दी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो
ਸਕੂਲ - स्कूल ਪਾਸ - पास
ਵਿਦਿਆਰਥੀ - विद्यार्थी ਆਤਮ - ਵਿਸ਼ਵਾਸ - आत्मविश्वास
ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ - राष्ट्रपति ਨਾਖ਼ੁਸ਼ - नाखुश
ਭਾਰਤ - भारत ਤੁਰੰਤ - तुरंत
नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढो़ और हिन्दी शब्दों को लिखो
ਸਾਲਾਨਾ - वार्षिक ਨਤੀਜਾ - परिणाम
ਪਰੀਖਿਆ - परीक्षा ਐਲਾਨ - घोषित
ਸ਼ੇ੍ਣੀ - कक्षा
पढो़ , समझो और लिखो
त् + म = त्म = आत्म
स् + क = स्क = स्कूल
द् + व = द्व = द्वारा
क् + य = क्य = क्योंकि
न् + त = न्त = तुरन्त
क् + ल = क्ल = क्लर्क
क् + ष = क्ष = क्षमा , परीक्षा
ष् +ट् +र = ष्ट्र = राष्ट्र
न् + द् + र = न्द्र = राजेन्द्र
प् + र = प्र = प्रसाद, प्रिंसिपल
द् + य = द्य = विद्यार्थी
शब्दार्थ
आत्म - विश्वास = अपने ऊपर भरोसा होना
वार्षिक = प्रति वर्ष होने वाला , सालाना
घोषित = ऐलान
प्रिंसिपल = सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मुखिया
अडिग = न डिगने वाला
क्षमा = माफ़ी
बताओ
(1) वार्षिक परिणाम सुनकर एक विद्यार्थी खुश क्यों नहीं था?
उत्तर : क्योंकि उसका नाम पास विद्यार्थीयों की सूची में नहीं बोला गया था।
(2) जिस का नाम पास विद्यार्थीयों में नहीं बोला गया, उस ने प्रिंसिपल से क्या कहा ?
उत्तर : उसने कहा , " सर! मेरा नाम नहीं बोला गया। "
(3) प्रिंसिपल को अपनी गलती का अनुभव कब हुआ ?
उत्तर : प्रिंसिपल को अपनी गलती का अनुभव तब हुआ जब स्कूल के क्लर्क ने प्रिंसिपल से कहा कि आपको जो पास विद्यार्थीयों की सूची दी गयी थी उसमें एक विद्यार्थी का नाम टाइप होने से रह गया था।
(4) जिस का नाम पास विद्यार्थीयों में नहीं बोला गया, उस बालक का क्या नाम था ?
उत्तर : उस बालक का नाम डा. राजेन्द्र प्रसाद था।
(5) बड़े होकर डा. राजेन्द्र प्रसाद किस तरह प्रसिद्ध हुए ?
उत्तर : वह भारत के पहले राष्ट्रपति बने।
वाक्य बनाओ
आत्मविश्वास : जिंदगी में सफल होने के लिए आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है।
सूची : पास विद्यार्थीयों की सूची में उसका नाम नहीं था।
नाखुश : वह बालक नतीजे से नाखुश था।
निवेदन : बालक ने प्रिंसिपल से निवेदन की कि हमारी स्कूल की फीस माफ़ कर दो।
जुर्माना : अध्यापक ने बच्चे को दस रूपये जुर्माना कर दिया।
राष्ट्रपति : डा. राजेन्द्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति बने।
कृपया : कृपया आप मुझे एक सौ रूपये उधार दे दीजिए।
तुरंत : वह तुरंत उसे अस्पताल ले गये।
इन्हें जानो
स्कूल = पाठशाला
वार्षिक = सालाना
बधाई = मुबारक
परिणाम = नतीजा
विद्यार्थी = छात्र
अंक = नम्बर
जानो
फेल = पास पास = दूर
अधिक = कम
जोड़ = घटा
अन्तर समझो
( क ) क्लर्क ने प्रिंसिपल के पास आकर कहा । ( निकट)
वह बालक अपने पास होने का दावा कर रहा था ।( उत्तीर्ण )
( ख ) उस बालक के सबसे अधिक अंक थे। ( नम्बर )
बालक माँ के अंक में बैठा था । ( गोदी )
रचनात्मक अभिव्यक्ति
चित्र देखकर नीचे दिए गए शब्दों की सहायता से वाक्य पूरे करो
( भारत , पुस्तक , खेल )
आत्मविश्वास के बल पर एक हाथ से अपाहिज व्यक्ति.... भार ...... उठा सकता है , अंधा व्यक्ति ...पुस्तक ...... पढ़ सकता है। एक पैर से अपाहिज व्यक्ति .... खेल ....... भी सकता है।

No comments:
Post a Comment
Comment here